वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –जनपद में चोरी लूट,शराब तस्करी,छिनैती, अनैतिकता आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह की पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सुमित उर्फ विशाल पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी पुराना रामनगर सुल्तानपुर थाना रामनगर वाराणसी को बुधवार को भेलूपुर के पीछे पुराने सिनेमा हाल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह ने बताया कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना, गर्भपात कराना, गाली गलौज करना, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने आदि के संबंध में वादिनी द्वारा भेलूपुर में तहरीर पंजीकृत कराया गया था। जिसके आधार पर भेलूपुर पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए अभियुक्त को भेलूपुर के पीछे पुराने सिनेमा हॉल के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 69,89,115(2),352, 351 (2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह, उ0नि0 विजय कुमार,का0 चन्द्रकान्त यादव आदि शामिल रहे