Follow us on

मंडलायुक्त ने कमिश्नरी कार्यालय में की जनसुनवाई

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर मंडल के विभिन्न जिलों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मंडलायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सड़क-नाली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x