Follow us on

मंडली चिकित्सालय मर्चरी हाउस में शव को खा रहे चूहे

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मंडलीय अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखें शव को खा रहे चूहे, शव देख परिजनों ने मोर्चरी हाउस के बाहर किया हंगामा।मौके पर पहुंचे अस्पताल प्रशासन ने लापरवाह कर्मचारियों पर दिया कार्यवाही का आश्वाशन।

रविवार को शहर कोतवाली के तरकापुर मोहल्ले के युवक ने फांसी लगाकर किया था आत्महत्या । मृतक के परिजनों ने कहा मोर्चरी हाउस में डीफ्रीजर खराब था, बर्फ से शव को सुरक्षित रखने के लिए मंगाया गया 2000रुपए का बर्फ । परिजनों के हंगामा के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने मर्चरी हाउस को सफाई कर्मियों को भेज कर साफ कराया मीरजापुर के मंडलीय अस्पताल में शवों को चूहे द्वारा खाने का मामला आया है, मर्चरी हाउस में दुर्व्यवस्थाओं की स्थिति यह है कि मरने के बाद शव भी सुरक्षित नहीं बच रहा है । मामला शहर कोतवाली के तरकापुर मोहल्ले से जुड़ा हुआ है कल स्थानीय मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक अभिषेक माली ने आत्महत्या कर लिया था। मंडलीय अस्पताल में पंचनामा कर शव को दूसरे दिन पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया। मौसम के गर्म होने के कारण शव को बदबू से बचाने के लिए परिजनों ने फ्रीजर में रखने की बात अस्पताल प्रशासन से किया पर फ्रीजर खराब होने पर उनके द्वारा हांथ खड़ा कर दिया गया। अब शव की सुरक्षा के लिए 2000 रुपए बर्फ के लिए मांगा गया जिसे परिजनों ने दे दिया। आज सुबह जब परिजन मर्चरी हाउस से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पहुंचे तो मृतक के शरीर पर जगह जगह चूहों के द्वारा खाए जाने के निशान मिले जिसे देखते ही हंगामा हो गया । परिजनों का आरोप है कि मंडलीय अस्पताल में ही नहीं उसके मर्चरी तक में शव की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, बदइंतजामी के चलते मरने के बाद शव के शरीर को चूहे खा रहे हैं 

बाईट अनमोल, मृतक के परिजन

मृतक के शव के शरीर पर मिले कई घाव पर अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी का गठन करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहा है –

बाईट डॉ सचिन किशोर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x