Follow us on

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत यूनियन ने किया विरोध

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट                                      अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मजदूरों ने आवाज़ बुलंद किया,महिलाओं ने कहा कि मनरेगा में फेरबदल हमे मंजूर नही*

*मनरेगा बचाओ अभियान के तहत यूनियन ने किया विरोध*

*वाराणसी: मिर्जामुराद* ग्राम पंचायत बेनीपुर के पंचायत भवन पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया जिसमे मजदूरों ने मनरेगा बहाली की मांग किया ।मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में मजदूरों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सभा को सम्बोधित करते हुए मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए जीवन था जिसे सरकार ख़त्म करना चाहती है ।हम चाहते है कि सरकार अपने फैसले को अविलम्भ वापस ले 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-ग्राम-जी अधिनियम के विरोध व मनरेगा योजना के नाम में बदलाव और रोजगार गारंटी से जुड़े मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मनरेगा से संबंधित प्रस्तावित बदलावों और विधेयक को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया ।

मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजिका रेनू पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव मजदूरों के हितों के खिलाफ होगा। उन्होंने सरकार से मनरेगा की मूल भावना को बरकरार रखते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की

कार्यक्रम के अंत में यूनियन के कार्यकर्ताओं व मजदूरों ने मनरेगा बचाने के संकल्प के साथ इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया।

पंचायत में रेनू,सपना,ज्योति, अनिल,पूजा,मुश्तफा,कविता,

उषा,किरण,सावित्री,राधा,चमेला

सरोजा,शीला,चंद्रावती,मीना,

शांति,कलावती,सावित्री,आशा,प्रेमशीला,कौशल्या,हीरामणि

राधिका,नगीना,हिरावती,शांति,कान्ति,सीता,सीतला,पार्वती

दुलारी साहित 250 मजदूर शामिल हुए ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x