मनरेगा बचाओ महासंग्राम: जनचौपाल व कंबल वितरण कार्यक्रम में 300 जरूरतमंदों में वितरित हुआ

साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

*महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी के तत्वावधान में* शुक्रवार को “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के क्रम में जनचौपाल एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन, छित्तूपुर (बी.एच.यू.), वाराणसी में किया गया। इस दौरान गरीब-मजदूरों के अधिकारों, मनरेगा की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़ी समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई तथा कड़ाके की ठंड को देखते हुए 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री विशाल सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे जी रहे*कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस श्री सिद्धार्थ केशरी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंचल शर्मा ने की*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि* मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, लेकिन मौजूदा सरकार लगातार इसके बजट में कटौती कर मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही है। युवा कांग्रेस मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि* भाजपा सरकार में गरीब और मजदूर सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। रोजगार, महंगाई और ठंड — हर मोर्चे पर आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि* मनरेगा सिर्फ रोजगार योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। युवा कांग्रेस जन-जन तक जाकर मनरेगा बचाने का संदेश दे रही है और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता पहुंचा रही है।कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी ने कहा कि*जनचौपाल के माध्यम से मजदूरों की समस्याएं सीधे सुनी गईं और उनके समाधान को लेकर ठोस चर्चा हुई। कंबल वितरण के जरिए ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम का संचालन वाराणसी युवा कांग्रेस में प्रभारी माधव कृष्णा और धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी अर्शिया ख़ान ने किया*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनचौपाल में मजदूरों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।उक्त कार्यक्रम में :— प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा , प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी , प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला , प्रदेश महासचिव अरुणेश सिंह अन्नू ,वाराणसी युवा कांग्रेस प्रभारी माधव कृष्ण , अर्शिया ख़ान ,प्रदेश सचिव कुंवर यादव , रोहित दुबे , धीरज सोनकर ,मो.जिशान बृजेश यादव, अंजनी सिंह, जमाल अहमद लोग मौजूद रहे 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x