महाशिवरात्रि पर शान्ति व्यवस्थित करने हेतु अपर पुलिस आयुक्त ने किया बैठक 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जनपद वाराणसी में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरि मीणा ने कमिश्नरेट कार्यालय में बैठक किया। इस बैठक में नाविकों, मल्लाह, मांझी समाज के प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शिव बारात आयोजकों के साथ विस्तृत विचार विमर्श पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा घाटों पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए हम किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित कराना है।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल,सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी जल पुलिस, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए जल सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया।बताया कि पंजीकृत एवं लाइसेंस धारी नाविकों को ही नाव चलाने की अनुमति होगी। प्रत्येक यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट लगाना अनिवार्य होगा। नाव की क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। गहरे जल क्षेत्र में बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य रहेगा। मौसम खराब होने या प्रशासनिक रोक की स्थिति में नाव संचालन तत्काल बंद कर दिया जाएगा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x