Follow us on

महा शिवरात्रि पर शिवालयों में दर्शनार्थियों की रही भीड़

Share this post:

वरुन पांडे की रिपोर्ट

*मिर्जामुराद।* महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को सुबह से ही क्षेत्र के गौर गांव मिर्जामुराद (बंगलाचट्टी) प्राचीन श्री शिवमंदिर में श्रद्धालुभक्तो महिलाएं पुरुष बच्चे बच्चियो की भोलेनाथ के दर्शन हेतु भारी भीड़ लगी रही श्रद्धालु हाथ में दूध, बेलपत्र, जल, धतूर मदार आदि टोकरी में लेकर कतार बद्ध हो दर्शन पूजन करते रहे इस दौरान मंदिर परिसर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा।वही चित्रसेनपुर गांव स्थित श्री बंम भोलवा मंदिर व छतेरी मानापुर गांव स्थित श्री मानेश्वर मंदिर में, आषाढ़ गांव स्थित शिव मंदिर पर सुबह से श्रद्धालु भक्तो की लम्बी कतार लगी रही भक्त बारी बारी से दर्शन पूजन करते रहे।इस दौरान बंगलाचट्टी स्थित शिव मंदिर पर धर्मेन्द्र सिंह, चिंटू सिंह, बागीश शुक्ला, निहाल सेठ, निखिल सेठ, सुनील बिन्द, अभिषेक उपाध्याय, आर्यन त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, प्राची त्रिपाठी, अपूर्वा त्रिपाठी, अभिषेक यादव, प्रकाश कुमार, शुभम गुप्ता, हर्ष सेठ, संदीप जायसवाल समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे।वही सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के आसपास मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, एसआई मधुसूदन त्रिपाठी समेत भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights