Follow us on

महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण नियमानुसार अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें- गीता विश्वकर्मा

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                             वाराणसी/दिनांक 09 मार्च, 2026 (सू0वि0)महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण नियमानुसार अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें- गीता विश्वकर्मा *सदस्य, राज्य महिला आयोग ने अधिकारियों से कहा कि छोटे मामलों की उचित जांच कर निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़े*

*महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु जनसुनवाई हुई*

*जिला कारागार के महिला बंदी सेल में जाकर महिला क़ैदियों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया*

*जिला चिकित्सालय वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को सहायता प्रदान करने और समय पर सुरक्षा तथा न्याय तक पहुंच सुनिश्चित कराए जाने की भी व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये*

वाराणसी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता मे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में हुआ। जनसुनवाई में कुल 21 प्रकरण आये। जिसमें अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद एवं बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित थे। 

आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के दृष्टिगत् प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध कराते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण नियमानुसार अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटे मामलों की उचित जांच कर निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील मामलों में तत्परता से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने जिला कारागार के महिला बंदी सेल में जाकर महिला क़ैदियों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। जिला चिकित्सालय वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर उन्होंने हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को सहायता प्रदान करने और समय पर सुरक्षा तथा न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन बचाव, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांग जन शक्तिकरण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि,जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि, पैरालीगल वालेंटियरर्स जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, संरक्षण अधिकारी, जिला बालं संरक्षण इकाई के अतिरिक्त अन्य अधिकारीगण के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x