Follow us on

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु 17 जून को आयोजित होगी महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        वाराणसी।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 17 जून 2026 (बुधवार) को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा की जाएगी

कार्यक्रम में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएंगे। साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी।

इसी प्रकार महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, आयुष्मान भारत योजना, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों का यथासंभव पंजीकरण भी कराया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की व्यवस्था रहेगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का लाभ प्राप्त करें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x