महिला आयोग की जन सुनवाई में 35 शिकायतों मे 5 का मौके पर हुआ निस्तारण 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — जनपद में महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इसके पूर्व गीता विश्वकर्मा ने 11 से 12.30 बजे तक जिला कारागार चौकाघाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार की महिला बैरक में निरुद्ध महिला बन्दियों एवं उनके साथ आवासित बच्चों को मिष्ठान, फल तथा बच्चों हेतु खिलौने का वितरण किया गया। इस अवसर पर सदस्या द्वारा महिला बन्दियों के कौशल विकास एवं पुनर्वास के दृष्टिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। साथ ही जो महिलाएं किसी भी प्रकार की आय अर्जित कर रही हैं वह अपनी आय स्वयं सुरक्षित रखें तथा आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़े। जिला कारागार निरीक्षण के उपरांत सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसीएम प्रथम शिवानी सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक राजन सिंह, महिला कल्याण विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, उर्दू अनुवादक रशीदा बेगम, समन्वयक रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका राय,हब फार वुमेन एम्पावरमेंट वन स्टाप सेंटर से प्रियंका, विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी बबिता देवी,एनआरएलएम से विक्रम सिंह, समाज कल्याण विभाग से अनिल चौरसिया, दिव्यांगजन विभाग से प्रदीप सिंह,ओबीसी से अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।कुछ विभाग से अधिकांश अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिन्हें चेतावनी दी गयी। गुरुवार को हुई जनसुनवाई में कुल 35 फरियादियों ने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से पांच मामलो का मौके निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभाग अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।शिकायतों मे भूमि विवाद, अवैध कब्जा, स्पांसरशिप योजना, उपचार हेतु सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता हेतु, महिला उत्पीड़न,मकान पर अवैध कब्जा करने,नौकरी के नाम पर धन उगाही के मामले, उपचार के दौरान पैसा वसूलने आदि सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुए। जिन्हें सदस्या द्वारा आवेदनो को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सुपुर्द किया गया। सभी अधिकारियों को उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से उपस्थित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। 08 मई 2026 को कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की प्रचार-प्रसार हेतु चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराध से बचाव एवं जन-जागरूकता हेतु पुस्तिकाओं का वितरण भी किया

Leave a Comment