Follow us on

*मां का आशीर्वाद ही बन गया जनशक्ति का सबसे बड़ा संबल*

Share this post:

जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट

*रीना पासवान जी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब जैसा सम्मान, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में दिखा भावनाओं का महासंगम*

जौनपुर/नई दिल्ली।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पूज्य माताजी एवं पूरे लोजपा (रामविलास) परिवार की अभिभावक स्वरूपा रीना पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह, श्रद्धा और सम्मान का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला।

इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने माताजी को भावपूर्ण शब्दों में जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ऐसा संदेश जारी किया, जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया।

उन्होंने कहा कि रीना पासवान सिर्फ एक मां नहीं, बल्कि संघर्ष, संस्कार, सेवा और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति हैं। उनका आशीर्वाद ही वह शक्ति है। जिसने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के सपनों को आगे बढ़ाने वाले युवा शेर चिराग पासवान को जन-जन की आवाज़ बनाया है।

सुरेश कुमार शर्मा ने आगे कहा कि आज जब चिराग पासवान बिहार से लेकर दिल्ली तक युवाओं, गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। तो उसके पीछे एक मां का तप, धैर्य और महान संस्कार स्पष्ट दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि रीना पासवान का स्नेह और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन ही लोजपा (रामविलास) को एक परिवार की तरह जोड़कर रखता है। यही कारण है। कि आज पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता माताजी के जन्मदिन को एक उत्सव की तरह मना रहा है।

*बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को नई ताकत देने वाली शक्ति हैं। रीना पासवान*

राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी द्वारा देखा गया “विकसित बिहार” और “सशक्त भारत” का सपना अब चिराग पासवान के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। और इस पूरे संघर्ष की सबसे बड़ी प्रेरणा आदरणीया रीना पासवान जी

*उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि*

एक मां अपने बेटे को जन्म देती है। लेकिन रीना पासवान ने एक ऐसे नेतृत्व को गढ़ा है। जो आज करोड़ों युवाओं की उम्मीद बन चुका है।

*कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, सोशल मीडिया पर छाया संदेश*

सुरेश कुमार शर्मा द्वारा जारी यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी के विभिन्न जिलों और प्रदेशों से जुड़े पदाधिकारी इस संदेश को साझा कर रहे हैं। और इसे “कार्यकर्ताओं की भावनाओं की सच्ची आवाज़” बता रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में भी इस संदेश की चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों का कहना है। कि जिस भावनात्मक और प्रभावशाली अंदाज में सुरेश कुमार शर्मा ने पार्टी नेतृत्व और मातृत्व शक्ति का सम्मान किया है। उसने कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान बना दी है।

*अंत में भावपूर्ण शुभकामना*

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने पुनः आदरणीया रीना पासवान जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि

ईश्वर से प्रार्थना है। कि माताजी का आशीर्वाद सदैव हम सभी कार्यकर्ताओं पर बना रहे। ताकि हम चिराग पासवान के नेतृत्व में विकसित बिहार और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x