शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट वाराणसीरोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर माधो पुर स्थित इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।स्थानीय लोगों ने युवती को टावर पर चढ़ा देखा तो मौके पर भीड़ जुटने लगी और देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके आग की तरह फैल गई। जिसकी सूचना
मिलने पर डायल 112 पुलिस और अखरी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।
नीचे आने के बाद युवती ने पुलिस को अपनी पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई और उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर युवती की मां और भाई भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रपंच से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक