Follow us on

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना

Share this post:

कार्यालय अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी।

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजन/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के दस दिवसीय विशेष अभियान में वासन्तिक नवरात्रि में स्कूलों/कालेजों भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई।

वासन्तिक नवरात्रि में मन्दिर/स्थापित पण्डाल/मेला का विवरण:-

‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण के दस दिवसीय विशेष अभियान में कमिश्नरेट वाराणसी के अधि0/कर्म0गण द्वारा मन्दिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहे एवं 460 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 25380 महिलाओं/बालक/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 27901 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया।

महिला सुरक्षा व स्वावलम्बन हेतु महिला बाइक रैली का किया गया आयोजन:-। दस दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तवा के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाइक रैली में 104 बाइक सम्मिलित थी तथा 208 प्रतिभागियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्म-सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की भावना जागृत करना, समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना तथा आमजन को जागरूक करना रहा।

एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की गयी कृत कार्यवाहीः- कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा दस दिवसीय विशेष अभियान में स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 1004 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 12303 व्यक्तियों को चेक कर 3517 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 101 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस 53 के विरूद्व 129 बीएनएसएस की कार्यवाही, 22 के विरूद्व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही, 238 के विरूद्व अन्य कार्यवाही करते हुए 05 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। करते हुए 05 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

“Run For Empowerment (मैराथन)” में 234 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग:-

दस दिवसीय विशेष अभियान में “Run For Empowerment (मैराथन) को ए0डी0जी0 जोन श्री पियूष मोर्डिया महोदय एवं जनपद वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । इस “Run For Empowerment (मैराथन)” में महिला आरक्षी, पुलिस लाइन परिवार की छात्राओं, विकास इण्टर कालेज शिवपुर की छात्राओं, डायनेमिक पब्लिक स्कूल फूलवरिया कैण्ट वराणसी की छात्राओं तथा जनपद वाराणसी के भिन्न-भिन्न संस्था एवं वन स्टाफ सेण्टर की महिलाओं सहित 234 प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर किया गया प्रतिभाग। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश। उक्त कार्यक्रम में 15 जनप्रतिनिधियों/महत्वपूर्ण अधिकारियों/प्रेरणादायी एवं सम्भ्रान्त महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा दौड़ के दौरान 550 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित की गयी।

मिशन शक्ति केन्द्रों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमः- 

दस दिवसीय विशेष अभियान में 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों पर 422 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 10242 महिलाओं/बालक/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 10248 सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित पम्फलेट वितरित कर विशेष रूप से जागरूक किया गया।

महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस की फूट पैट्रोलिंगः-

दस दिवसीय विशेष अभियान में महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा 743 स्थानों एवं पीआरवी द्वारा 675 स्थानों पर फूट पैट्रोलिंग करते हुए 9986 व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 11654 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक की गयी।

सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कृत कार्यवाहीः-

दस दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस द्वारा 672 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 6693 वाहनों को चेक कर 798 वाहनों का चालान कर 35 वाहनों को सीज कर 03 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

डिजिटल स्क्रीन पर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित लघु फिल्मों का प्रदर्शन:-

दस दिवसीय विशेष अभियान में जनपद के अलग-अलग 39 स्थानों पर डिजिटिल स्क्रीन के माध्यम से महिला सुरक्षा से सम्बन्धित 94 लघु फिल्मों का प्रदर्शन कराया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलओं/बालक/बालिकाओं को जागरूक किया जा सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x