रिपोर्ट : गुफरान अहमद. मिर्जापुर में माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र रविवार को बिजली पानी समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्श पर उतर आए। उनकी कहना है कि हॉस्टल में सुबह से ही बिजली, पानी नहीं है। व्यवस्था के नाम पर केवल दावे किए जा रहे है। हॉस्टल में मेस तथा लाइब्रेरी जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव हैं। मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया।नारेबाजी कर रहे आक्रोशित छात्रों का कहना है कि मेडिकल जैसी कठिन पढ़ाई के बीच उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। सुबह से ही कॉलेज और छात्रावास की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। पीने और नहाने को पानी नहीं है। परिसर में जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद बिजली बहाल नहीं की गई, जिससे छात्र भीषण गर्मी और उमस में रहने को मजबूर ही। छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एक-एक कमरे में तीन-तीन छात्रों को रखा गया है, छात्रों ने मेस की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। नाश्ता मिलता ही नहीं। वहीं लाइब्रेरी की सुविधाओं को भी अपर्याप्त बताया।