सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। एन एच 24 सड़क पटरी किनारे यूनियन बैंक के सामने पश्चिम दिशा की ओर गोमती में कोतवाली पुलिस की मिलीभगत बनाकर सरेआम गांजा की बिक्री किया जा रहा है। शनिवार की सुबह तब मामला प्रकाश में आया। जब एक व्यक्ति गांजा की दुकान पहुंचा और दुकानदार से गांजा मांगने लगा। गोमती में बैठा दुकानदार फौरन उस व्यक्ति को गांजा की पुड़िया थमा दिया। इसके बाद भी अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए पुलिस को अपनी तत्परता दिखाना चाहिए। लेकिन अपनी जेब भरने के लिए अवैध कारोबार को खुली छूट दे रखा है। बताया जाता है। कि यह गांजा की दुकान 24 घंटा खुला रहता है। और खरीदने वाले की हमेशा भीड़ देखा जाता है। लेकिन कोतवाली पुलिस इसे बंद कराने के बजाए कदम से कदम मिलाकर उसका साथ दे रही है। जिसके चलते गांजा व अन्य प्रकार के मादक पदार्थ बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए उच्चाधिकारी को ध्यान देना चाहिए। सख्ती से मादक पदार्थ बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए उचित कार्यवाही होना चाहिए। ताकि मादक पदार्थ बेचने के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।