गुफरान अहमद की रिपोर्ट मीरजापुर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। यह गश्त मुकेरी बाजार से शुरू होकर गणेशगंज, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, महंत शिवाला, जाह्नवी तिराहा होते हुए शास्त्री ब्रिज तक पहुंची। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से सीधे संवाद कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की।
गश्त के दौरान शहर के ट्रैफिक जाम वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को बेहतर यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी कराई गई। दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात पुलिस, थाना कटरा और शहर कोतवाली पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।
बाइट/पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक