मेरा वोट- मेरी ताकत’, जो किसी को मतदान के लिए प्रेरित कर दें

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट  जमानिया

जमानियां। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की नेतृत्व में बीआरसी परिसर से निकाली गई। जिसमें सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सेंट मेरी कांवेट स्कूल, सत्यम इंटरनेशनल स्कूल लोदीपुर, कम्पोजित विद्यालय हेतिमपुर के साथ बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सुपरवाइजर रैली में शामिल होकर मतदान के महत्व को समझाने और नागरिकों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निकाली गई रैली। बताया जाता है। की हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। ये दिन हमें याद दिलाता है। कि लोकतंत्र की असली ताकत हमारे वोट में छिपी है। मतदान हर नागरिक को मिलने वाला वो अधिकार है। जिससे वह राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका और कर्तव्य को निभा सकता है। नागरिक तय कर सकते हैं। कि उनका नेतृत्व कौन करेगा। हालांकि आज भी कई ऐसे लोग हैं। जो मतदान करने में पीछे रहते हैं। उन्हें मतदान का महत्व समझाने के लिए ही ये दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने रैली के माध्यम से बताया कि मतदाता दिवस एक अवसर है। कि हम खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में हर वोट मायने रखता है। लेकिन उदासीनता, जानकारी की कमी और “एक वोट से क्या होगा जैसी सोच लोकतंत्र को कमजोर करती है। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल दौर में जागरूकता फैलाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। जब हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर मतदाता दिवस से जुड़े क्रिएटिव वॉलपेपर्स भेजते हैं। तो यह एक छोटा सा प्रयास बड़ी सोच को जन्म देता है। मेरा वोट, मेरी आवाज़ युवाओं को जोड़ते हैं। बल्कि पहली बार वोट देने वालों में आत्मविश्वास भी भरते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई रैली एक जागरूकता संदेश अगर किसी भी नागरिक को मतदान केंद्र तक जाने के लिए प्रेरित करता है। इससे बड़ी सफलता क्या होगी। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता के अधिकारों और निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रैली में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता जायसवाल, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, कानूनगो नसीमुद्दीन अंसारी, कानूनगो अजय यादव, दानिश मंसूरी, विजय शंकर राय, अरुण कुमार सिंह, महेश्वर सिंह, एल डी जेना, सुरेंद्र नाथ सिंह ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जमानियां सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x