Follow us on

मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय योग

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट                वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय यो शिविर का शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की श्रृंखला के तीसरे दिन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पातालपुरी के पूज्य महंत जगत गुरु बालक देवाचार्य जी, महंत योगी रामनाथ जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि मद्य निषेध विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश रोशन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कराया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अश्वीनी गुप्ता विक्की महानगर मीडिया प्रभारी ने अपने संबोधन मे कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाला एक प्राचीन विज्ञान है। यह जीवन जीने की एक उत्कृष्ट कला है, जो व्यक्ति को तनाव से मुक्ति एवं आंतरिक शांति प्रदान करती है। योग गुरु विनोद जी व अखिलेश जी ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में योग साधकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर रुद्रा पाण्डेय, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, उमेश सिंह, अमन अग्रहरि,सागर सेठ, गणेश वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, गोलू कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। तीन दिवसीय योग शिविर में योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये जिनका उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x