Follow us on

यूजीसी नेट की परीक्षा में यूपी कालेज भूगोल‌ विभाग के छः छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — यूजीसी नेट की परीक्षा में उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के भूगोल विभाग की छ: छात्र व छात्राओं ने पात्रता परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय के शिक्षकों व अपने अभिवावकों का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट स्थान पाने वाली निकिता मौर्या (98.21 परसेंटाइल), आकांक्षा त्रिपाठी (89.20 पर्सेंटाइल),ने असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता परीक्षा पास किया है। वहीं आद्मा यादव (79.29 परसेंटाइल), नारायण गोंड़ (94.76 परसेंटाइल), सूर्य कमल (69.2 परसेंटाइल), एवं अनुज मिश्रा (89.22 परसेंटाइल) ने पीएचडी हेतु सफलता हासिल किया है। छात्रों की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंजू सिंह एवं भूगोल विभाग के सभी प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं दिया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x