Follow us on

यूपी दिवस कार्यक्रम के साथ आयोजित होगा जनपद स्तरीय सरस मेला

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जनपद वाराणसी में यूपी दिवस कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद स्तरीय सरस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन वाराणसी के तत्वावधान में नमो घाट वाराणसी पर 24 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पवन कुमार सिंह उपायुक्त स्वत: रोजगार वाराणसी द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर 24 जनवरी को विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूह के 6 से अधिक स्टाल समेत कुल 26 स्टाल लगाए जाएंगे। साथ में दिनांक 25 एवं 26 जनवरी को वृहद रेंज में विभिन्न स्वयं सहायता समूह के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। जिसमें प्रमुख रूप से सिल्क साड़ी, ग्रोसरी, दोना पत्तल, स्टेशनरी,अगरबत्ती,अचार मुरब्बा, जूट बैग आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं नव चयनित लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights