दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में जल्द ही कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा मिल सकती है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बड़े औद्योगिक संस्थानों, आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए इस संबंध में एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
यह फैसला प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद लिया गया है। सरकार का उद्देश्य ट्रैफिक जाम, ईंधन की खपत और बढ़ते प्रदूषण को कम करना है
सरकार की ओर से कंपनियों को डिजिटल वर्क कल्चर अपनाने, वर्चुअल मीटिंग बढ़ाने और कर्मचारियों को कार पूलिंग के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी जाएगी। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिक इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में यह व्यवस्था बड़े औद्योगिक संस्थानों, आईटी सेक्टर और स्टार्टअप कंपनियों में लागू करने पर फोकस रहेगा। माना जा रहा है कि इससे कर्मचारियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ शहरों में ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।