Follow us on

रमना चौकी को मिला नया नेतृत्व, प्रिंस तिवारी ने संभाली चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी

Share this post:

कार्यालय काशी दीप विजन.                        वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत रमना चौकी में आज प्रिंस तिवारी नए चौकी इंचार्ज के रूप में अपना पदभार संभालने जा रहे हैं। उनके पदभार ग्रहण को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रिंस तिवारी के स्वागत के लिए बीएचयू चौकी इंचार्ज समेत लंका थाना क्षेत्र की कई चौकियों के प्रभारी रमना चौकी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

पदभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के बीच भी नए चौकी प्रभारी के कार्यभार संभालने को लेकर चर्चा बनी हुई है।

पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने विश्वास जताया कि प्रिंस तिवारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करेंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x