रिपोर्ट सलीम मंसूरी
जमानियां। राजकीय गेहूं केंद्र पर टीन सेट में सुरक्षित रखने की ठोस व्यवस्था के साथ गेहूं को रखा पाया गया।बारिश की मौसम को देखते हुए। केंद्र विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि राजकीय गेहूं केंद्र पर पहले तैयार टीन सेट में गेहूं बोरियां पूरी तरह से सुरक्षित और कीट-मुक्त के साथ रखने की सुनिश्चित व्यवस्था दी गई है।
इसके साथ ही कुल 95 किसानों से अबतक 4555 सौ कुंटल की खरीद हुई है। बरसात की मौसम को देखते हुए।गेहूं खरीद में सुरक्षित अवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक उठाए गए है। ताकि खरीद की गई गेहूं में नमी, हवा और तापमान में बदलाव से बचाकर रखी गई है। भविष्य में भी गेहूं को घुन, कीड़ों और फफूंद से सुरक्षित रहे। राय ने बताया कि शुक्रवार को किसान यशवंत सिंह पुत्र पारस नाथ सिंह निवासी बरूईन और भूपेंद्र सिंह यादव, गोरखनाथ सिंह यादव की गेहूं खरीद की तौल चल रहा है। बताया जाता है। कि गेहूं खरीद भंडारण योग्य होने के साथ बरसात से फसल को बचाने के लिए उत्तम व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है। किसानों के द्वारा अब धीरे धीरे अपनी गेहूं को राजकीय गेहूं केंद्र पर पहुंचकर बेचने की पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार निभा रहे है। उक्त मौके पर कर्मचारी धर्मेंद्र के अलावा तौल करा रहे किसान मौजूद रहे।