Follow us on

राजातालाब में स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस रेड से मचा हड़कंप

Share this post:

शिवपूजन गोंड की रिपोर्ट 

राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में बने चार छोटे-छोटे कमरों से संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। बताया जा रहा है कि यह दुकान मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन की है, जिसे दो महीने पहले किराए पर दिया गया था।

हिरासत में युवक-युवतियां, पूछताछ जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और उच्च अधिकारी जांच में जुटे हैं।

*स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्यवाही

स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी समय से इस जगह पर संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। स्पा सेंटर पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था, जिससे शक और गहरा गया। लोगों की शिकायत के बाद एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

पुलिस रेड के दौरान स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x