Follow us on

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात : उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ता 60% हुआ, 28 लाख कर्मियों-पेंशनर्स को लाभ*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 2 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब कर्मचारियों को 58% की जगह 60% महंगाई भत्ता मिलेगा।

इस फैसले का लाभ प्रदेश के करीब 28 लाख लोगों को मिलेगा, जिनमें लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। *बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा और कर्मचारियों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।*

राज्य सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी, वहीं लंबे समय से डीए बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है।

वित्त विभाग के अनुसार, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान आगामी वेतन के साथ किए जाने की तैयारी है। सरकार पर इससे हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है/

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x