Follow us on

रामनगर पुलिस ने महिला का चेन स्नेचिंग करने वाले दो स्नेचरों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — जनपद में लूट, चोरी,छिनैती,शराब तस्करी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजकिशोर पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा महिला का चेन स्नेचिंग करने वाले दो स्नेचरों को रविवार को ढुण्ढराज पुलिया भीटी रामनगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से एक पीले धातु की चेन, दो एंड्रॉयड फोन, घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल व 100/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम मनीष सिंह पुत्र स्व. मुन्ना सिंह निवासी नारायणपुर थाना अदलहाट मिर्जापुर तथा दूसरे का नाम गणेश विश्वकर्मा पुत्र स्व. विद्यार्थी विश्वकर्मा निवासी नारायणपुर थाना अदलहाट मिर्जापुर बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजकिशोर पाण्डेय ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 29 अप्रैल 2026 को हम लोगों ने लंका मैदान के पास कॉलोनी में एक महिला टहल रही थी तो हम लोगों ने मौका देखकर उसके गले से एक चेन छीन ली थी वह चैन नकली थी। इसलिए हम लोगों ने उसे रास्ते में ही फेंक दिया फिर 02 मई को हम लोग पुन: इसी मोटरसाइकिल से सुबह के वक्त एक बूढी महिला से जो कॉलोनी में टहल रही थी उनके गले से एक सोने की चेन छीने थे। हम लोग कॉलोनी में घूम कर रैकी करते हैं और मौका पाकर टहल रही महिलाओं की चेन छीन लेते हैं और उसे बेचकर जो पैसा मिलता है आपस में बांट लेते हैं। इसी से अपना एशो-आराम और शौक पूरा करते हैं।आज भी हम दोनों चेन छीनने की फिराक में योजना बना रहे थे कि अचानक अपलोगों ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 309(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मनीष सिंह पर मिर्जापुर में चार तथा गणेश विश्वकर्मा पर चार मुकदमे दर्ज़ है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजकिशोर पाण्डेय, उ0नि0 आदित्य राय चौकी प्रभारी भीटी, उ0नि0 अनिल राजपूत, उ0नि0 पंकज मिश्रा, उ0नि0 अमित शर्मा,का0 गौरव भारती,का0 सूरज कुमार,का0 राजन कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x