Follow us on

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा क्लब के स्थाई सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दो सिलाई मशीन, एक वाटर कूलर, प्रोजेक्टर, 4 कंप्यूटर, खेलकूद की आउटडोर एवं इंडोंर

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा क्लब के स्थाई सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दो सिलाई मशीन, एक वाटर कूलर, प्रोजेक्टर, 4 कंप्यूटर, खेलकूद की आउटडोर एवं इंडों सामग्री, सेनेटरी नैपकिन मशीन, राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज, शिवपुर में संचालित किया जा रहे हैं, उसका अवलोकन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को कराया गया, उक्त अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल की सेवा कार्य की आधिकारिक यात्रा संपन्न कराई गई, उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा सदैव सेवा कार्य में अग्रणी क्लब रहा है और उसने रोटरी के मूल सिद्धांत सेवा को आत्मघात किया हुआ है, आज मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है, उन्होंने स्कूल को जरूरत की सामग्री बच्चों की भौतिक विकास के लिए 4 स्कूल डिजिटल बोर्ड, साइंस का सामान, जैसे माइक्रोस्कोप, नाइन स्लाइड और स्पेसमैन देने की घोषणा की। उक्त अवसर पर इंटरैक्ट क्लब का उद्घाटन किया गया। स्वागताध्यक्ष डॉक्टर अश्विनी टंडन द्वारा रोटरी के उद्देश्यों एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला, अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल जी द्वारा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रबंधक, श्री विनोद कुमार बागी जी द्वारा क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। सभा में आगामी वर्ष के असिस्टेंट गवर्नर धर्मेंद्र गोयल जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभा का सफल संचालन चार्टर अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रकाश, दिनेश गुप्ता जी द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x