लक्ष्मी बाई जन्मस्थली पर किया गया विभिन्न प्रकार के लघु तथा कुटीर उद्योग एवं बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ  का आयोज

वाराणसी*भदैनी वार्ड में स्थित रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था तथा उत्थान महिला क्षेत्र स्तरीय समिति के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को लघु तथा कुटीर उद्योग तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता तथा संध्या पांडे जी ने किया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के पुराने कपड़े से बनाए जाने वाले सामान , घर में पड़ी बेकार वस्तुओं से बनाए जाने वाले सामान ,अचार , पापड़ ,मुरब्बा आदि बनाने के विषय में जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया । समाजसेवी संध्या पांडे जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाओ के प्रति जागरूक किया । तुलसी दास स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुमन शुक्ला ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजना के विषय में जानकारी प्रदान किया और यह भी बताया कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं किस प्रकार से सशक्त होकर समाज में अपनी पहचान बन सकती हैं । ममता ने उपस्थित सभी महिलाओं को , बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार (RTE) तथा सुमंगला योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हम सभी को बेटियों को आगे बढ़ाने तथा सशक्त बनाने हेतु इन योजनाओं के माध्यम से लाभ उठाकर उन्हें समाज में उच्च स्थान तथा अपने देश के विकास में योगदान देने के लिए आगे बढ़ा सकते हैं क्योंकि बेटियां हमारी धरोहर तथा पहचान है हमारी संस्था द्वारा लगातार बेटियों को आगे बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान किया जा रहा है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य राजश्री साहनी , करम भारती ,मंगलेश्वर प्रसाद, जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम के दौरान – संगीता , सगीना, रूपा देवी ,राधा देवी,सुनीता देवी,पूजा देवी ,लक्ष्मी देवी,मंजूलता,निर्मला, पुष्पा, आरती ,मुस्कान ,अनीता देवी , रानी देवी, आशा देवी,कृष्णा देवी,वृंदा देवी, ज्योति कुमारी,सुनीता देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही । कार्यक्रम के अंत में सुमन शुक्ला जी ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम की समाप्ति की ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x