Follow us on

मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर संवाद कार्यक्रम आयोजित सरकार की योजनाओं से महिलाओं को मिल रहे अवसरों की दी गई जानकारी

Share this post:

रिपोर्ट अंजली कुमारी सोनी । सुसुवाही वार्ड नंबर 39 स्थित वृंदावन आंगनबाड़ी केंद्र में मिशन शक्ति के अंतर्गतमहिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धि विषयक संवादकार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

वहीं, जिला महिला मोर्चा की संयोजिका ममता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं घर से बाहर निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। यह सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं का परिणाम है।

कर्दमेश्वर मंडल कार्यकारिणी सदस्य सरला परदेशी ने महिलाओं को निःशुल्क शिक्षा और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता राव तथा गंगामित्र धर्मेंद्र पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि सरकार महिलाओं और बालिकाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x