Follow us on

लापता युवक की पुलिस चौकी के समीप तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप

Share this post:

राम तीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट

कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव स्थित पुलिस चौकी के समीप तालाब में बृहस्पतिवार को लापता युवक की शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों को तालाब में नव युवक का शव उतराया दिखा तो लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची कछवां थाना की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा,खैरा गांव के हीरालाल के पुत्र शिवम उर्फ टिंडे 19 वर्ष हरिजन के रूप में हुआ

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेकें जाने का आरोप लगाया मृतक की मां गिरिजा देवी ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले रविवार को अटल और निर्मल नामक युवक शिवम् को अपने साथ पार्टी मनाने ले गये थे जहां मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया परिजनों के द्वारा कुछ दिन पहले गांव के ही समीप के तालाब में छानबीन कराया गया था लेकिन कोई पता नहीं चला तो 2 फरवरी को भैंसा पुलिस चौकी पर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जहां गुरुवार को तालाब में शव मिला वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के खानपुर निवासी सचिन दुबे के द्वारा फोन पर धमकी दिया गया था कि टिंडे को मरवा दिया हूं जिसको जो करना है वह कर ले वही घटना की सूचना मिलते ही कछवां थाने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम कार्यवाही करने में जुट गयी मृतक तीन भाई बहन थे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x