वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर पाण्डेयपुर अतुल कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा दहेज के नामजद अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सूरज सिंह (पति) पुत्र राजेश सिंह निवासी केशव विहार कॉलोनी नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को सोमवार को केशव बिहार कालोनी नयी बस्ती से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक लालपुर पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि रविवार को वादी मुकदमा द्वारा थाना लालपुर पांडेयपुर पर वादी मुकदमा की पुत्री को उसके ससुराल द्वारा दहेज के लिए शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मृत्यु कारित करने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था जिसके आधार पर अभियुक्त विवेक सिंह को सोमवार को केशव विहार कॉलोनी नई बस्ती से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह, उ0नि0 कृष्ण कुमार सरोज,का0 सुनील कुमार,का0 दीपक गोंड़ आदि शामिल रहे।