Follow us on

लेडी सिंघम’ का मिशन शक्ति: वैलेंटाइन वीक पर एडीसीपी नीतू काद्दयान की सख्त चेतावनी, छात्राओं को दी खास नसीहत

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

*वाराणसी* पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर युवाओं के बीच बढ़ते ‘वैलेंटाइन वीक‘ के क्रेज को देखते हुए वाराणसी वरुणा जोन की एडीसीपी नीतू काद्दयान ने मोर्चा संभाल लिया है। अपनी सख्त कार्यशैली के कारण ‘ *लेडी सिंघम* ‘ के नाम से मशहूर आईपीएस नीतू काद्दयान ने स्पष्ट किया है कि उत्सव की आड़ में मर्यादा लांघने वालों और छात्राओं से अभद्रता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

*छात्रों और बच्चियों के लिए ‘खास राय* ‘एडीसीपी ने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

*शिक्षा को प्राथमिकता* उन्होंने कहा कि 7 दिन के इस ‘अंग्रेजी फैशन’ के चक्कर में अपना कीमती समय और करियर दांव पर न लगाएं।

*सोशल मीडिया पर सतर्कता* बच्चियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी।

*आत्मविश्वास और सुरक्षा* किसी भी प्रकार की छेड़खानी या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत 112 या 1090 पर सूचना दें।

मनचलों पर रहेगी पैनी नजर

7 दिनों तक चलने वाले इस ‘वैलेंटाइन फेस्टिवल’ के दौरान पार्कों, मॉल और कॉलेजों के बाहर सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात रहेगा। *नीतू काद्दयान ने सख्त लहजे में कहा कि:* सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर माहौल बिगाड़ने या बच्चियों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई होगी।

*अभिभावकों से अपील*

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे इन दिनों अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनके साथ मित्रवत व्यवहार कर उन्हें सही राह दिखाएं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights