Follow us on

‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता, 121 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने एक बार फिर जनता की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) नीतू काद्दयान, जिन्हें आम जनता ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जानती है, के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी नीतू काद्दयान ने इस अभियान की स्वयं निगरानी करते हुए CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गहराई से विश्लेषण कराया। उनके निर्देशन में सर्विलांस प्रभारी दिनेश कुमार यादव और उनकी टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोनों को सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद किया।

बरामदगी के बाद आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खोया हुआ मोबाइल वापस मिलना आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत की बात है और पुलिस इस दिशा में लगातार सक्रिय है।

इस त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यशैली से वाराणसी पुलिस की छवि और विश्वसनीयता जनता के बीच और मजबूत हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x