Follow us on

लोहड़ी पर्व : एकता और भाईचारे का संदेश

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

गाजीपुर के जमानियां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरूईन राजकिशोर सिंह के सामने स्थित SRNSS PUBLIC SCHOOL में लोहड़ी पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया। कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस दिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने अलाव के चारों ओर एकत्र होकर पारंपरिक गीत गाए तथा प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक रणविजय सिंह ने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है। कि खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करते हैं। लोहड़ी जैसे पर्व बच्चों को हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्रधानाचार्य नदीम अहमद ख़ान के मार्गदर्शन में समस्त शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पंकज कुमार, दीपक सिंह, विश्वजीत सिंह, सुश्री सहाना, सुश्री शिवानी तिवारी, सुश्री साधना सिंह, सुश्री स्वस्तिका तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x