Follow us on

वन महोत्सव: नगर पालिका परिषद ने कर्बला मैदान के चारों तरफ वृहद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया। संदेश

Share this post:

रिपोर्ट सलीम मंसूरी की                                जमानियां। वन महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता द्वारा दूरहिया स्थित कर्बला मैदान के चारों तरफ पौधारोपण की शुभारंभ किया। एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पौधरोपण कर किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से आम नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों के साथ लोगों को वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं हैं। बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की अमूल्य विरासत भी हैं।

पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के इस अभियान में भागीदारी निभानी चाहिए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल तब तक करे, जब तक वह एक मजबूत वृक्ष का रूप न ले ले। गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी, विजय शंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार, विजय शंकर राय, सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। वन महोत्सव के तहत आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जिससे समाज में हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति लोगों की जिम्मेदारी को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। उक्त मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष कुमार पांडेय, अनिल कुमार मद्धेशिया, पालिका सदस्य आसीम खान सहित आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x