Follow us on

वाराणसी की चार महिला पहलवानों ने चमकाया नाम, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में चयन।

Share this post:

वाराणसी, 6 दिसंबर 2025 काशी दीप विजन। ब्यूरो नवीन प्रकाश।नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उत्तर प्रदेश की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की। आज आयोजित ट्रायल में उत्तर प्रदेश टीम के लिए कुल 10 महिला पहलवानों का चयन किया गया, जिनमें वाराणसी की चार प्रतिभाशाली बेटियों ने भी प्रदेश टीम में स्थान पाया है।55 किलो वर्ग में वाराणसी की मानसी यादव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चयन सुनिश्चित किया। वहीं 65 किलो भार वर्ग में फ्रीडम यादव का चयन हुआ। 62 किलो में कशिश यादव तथा 59 किलो वर्ग में पुष्पा यादव ने बेहतरीन संघर्ष दिखाते हुए उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम में जगह बनाई। अब ये चारों पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम में इन खिलाड़ियों के चयन पर भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह “बबलू”, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इन महिला पहलवानों के चयन से वाराणसी का गौरव एक बार फिर बढ़ा है और शहर में उत्साह का माहौल है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x