Follow us on

वाराणसी नगर निगम।आयुक्त का आकस्मिक निरीक्षण, लापरवाही पर दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब।

Share this post:

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल आज सुबह अचानक वरुणापार जोन के पहड़िया, पाण्डेयपुर और खजुरी क्षेत्रों में पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय तथा अतिक्रमण की स्थिति को करीब से परखा।

 

नगर आयुक्त ने नागरिकों से सीधे बातचीत कर वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन द्वारा किए जा रहे कूड़ा उठान कार्य की सत्यता भी जांची। नागरिकों ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान नियमित रूप से हो रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में लगाए गए ट्विन बिन हटाकर कूड़ा उठान अब कम्पैक्टर वाहनों के माध्यम से किया जाए।सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक सुजीत कुमार और जलकल के अवर अभियंता आशुतोष यादव से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए और सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके अलावा नगर निगम द्वारा कराए जा रहे एसआईआर (SIR) कार्यों का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद निगम कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी ली व निर्देश दिया कि सभी कार्य समय से पहले और सही गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी तथा वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज भाटी भी उपस्थित रहे। ब्यूरो:नवीन प्रकाश सिंह।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x