Follow us on

वाराणसी में रोड-शो करेंगे PM, पांच जगह स्वागत की तैयारी :- काशी का सबसे लंबा रोड शो, बीएलडब्ल्यू से काशी विश्वनाथ तक जाएंगे*

Share this post:

दिव्या प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        *वाराणसी में रोड-शो करेंगे PM, पांच जगह स्वागत की तैयारी :- काशी का सबसे लंबा रोड शो, बीएलडब्ल्यू से काशी विश्वनाथ तक जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 अप्रैल को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां अब तक सबसे बड़ा रोड-शो भी करेंगे। यह रोड शो बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में समाप्त होगा। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। रोड शो का रोड मैप भी बनाया गया है। प्रधानमंत्री का इस रोड शो में भाजपा 5 जगह स्वागत करेगी। हर स्वागत पॉइंट की जिम्मेदारी महिलाओं को देने की योजना है।

प्रधानमंत्री का रोड-शो दौरे के दूसरे दिन 29 अप्रैल सुबह 8 बजे के बाद बीएलडब्ल्यू से शुरू होने की संभावना है। यह रोड शो 14 किलोमीटर लंबा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जो काशी में अब तक का सबसे लंबा रोड शो होने जा रहा है। इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक भी की है।

*40 हजार महिलाओं से करेंगे संवाद*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के पहले दिन मंगलवार 28 अप्रैल को शाम 4 बजे के बाद वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वो बरेका ग्राउंड में 40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हॉउस में करेंगे। महिला संवाद के लिए महिला पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रहीं हैं। पूरे वाराणसी जिले से महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई है।

*29 अप्रैल को करेंगे वृहद रोड शो*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के अगले दिन 29 अप्रैल को बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक कर हरदोई के लिए रवाना होंगे। इस दौरे कोई यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री काशी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो भी करेंगे। भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

*बीएलडब्ल्यू से पुलिस लाइन, फिर काशी विश्वनाथ जाएंगे PM*

भजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को सुबह 9 बजे के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे। इसके पहले वो काशी में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 8 बजे के बाद बीएलडब्ल्यू से निकलकर लहरतारा होते हुए पुलिस लाइन तक रोड शो करेंगे। फिर वहां से चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएंगे।

*पश्चिम बंगाल में दुसरे चरण का चुनाव*

29 अप्रैल को ही पश्चिम बंगाल में दुसरे और अंतिम चरण का चुनाव रहेगा। प्रधानमंत्री अपन संसदीय क्षेत्र काशी से रोड शो कर बंगाल में वोटरों को साध सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, बाद ब्रीफिंग हुआ ग्रैंड रिहर्सल

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x