Follow us on

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा के निर्देश

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा के निर्दे के क्रम में दिनांक 23,24 तथा 25 मार्च 2026 को प्राधिकरण सभागार में विशेष रजिस्ट्री कैंप सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संपत्ति अधिकारी श्री आनंद प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में रजिस्ट्री प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

नवरात्रि के शुभ अवसर पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा विशेष रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्राधिकरण के आवंटियों/लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सरल, सुगम एवं त्वरित रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कैंप के पहले दिन कुल 25, 30, दूसरे दिन 50 तथा तीसरे दिन 52 आवंटियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से पहले दिन 06, दूसरे दिन 13 तथा तीसरे दिन 17 आवंटियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कराई गई। शेष प्रतिभागियों के अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक औपचारिकताओं के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, ताकि वे आगामी दिनों में अपनी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण करा सकें।

इस विशेष रजिस्ट्री कैंप का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में किया गया। कैंप के माध्यम से पूर्ण भुगतान कर चुके आवंटियों को रजिस्ट्री से संबंधित सभी औपचारिकताएं एक ही स्थान पर पूरी करने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके।

प्राधिकरण द्वारा कैंप में आने वाले आवंटियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल एवं त्वरित ढंग से संपन्न कराया जाए।

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा सभी संबंधित आवंटियों/लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर इस विशेष रजिस्ट्री कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि सभी पात्र आवंटियों को समयबद्ध एवं सुगम तरीके से रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x