Follow us on

एपेक्स हॉस्पिटल में फ्री न्यूरोपैथी टेस्ट कैम्प का 85 लोगों ने उठाया लाभ

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट                        वाराणसी एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में न्यूरो फिजीशियन डॉ सुनील शर्मा, फिजीशियन डॉ रोहित सिंह, डॉ एसके यादव, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ सौम्याश्री, फिजिकल थेरेपिस्ट डॉ यूके सिंह के परामर्श संग निःशुल्क न्यूरोपैथी टेस्ट वीपीटी का सफल आयोजन किया गया। एपेक्स की निदेशिका डॉ अंकिता पटेल ने निःशुल्क कैम्प का शुभारंभ करते हुए स्पष्ट किया स्वस्थ नसें, स्वस्थ जीवन की नींव है और डायबिटीज़ के साथ जुड़ी एक गंभीर समस्या न्यूरोपैथी जो अक्सर बिना लक्षण के शुरू होती है, लेकिन सही समय पर जांच से इसे रोका जा सकता है। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया यदि किसी को डायबिटीज़ है, पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन, पैरों में जलन या चुभन, चलते समय संतुलन में कमी या कमजोरी, पैरों में बार-बार घाव या घाव का देर से भरना, रात में पैरों में दर्द या बेचैनी, उम्र 40 वर्ष से अधिक और शुगर का जोखिम है टो उन्हें न्यूरोपैथी टेस्ट, नसों की संवेदनशीलता का आकलन अवश्य कराना चाहिए। कुछ साधारण व्यायाम और उपचार से इसे रोक सकते है। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x