आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के पिली कोठी इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे लगा स्ट्रीट लाइट का पोल अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक स्कूटी और एक ठेला क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक निजी बस नेशनल इंटर कॉलेज के पास से आदमपुर थाने की ओर आ रही थी। थाना के समीप बस चालक वाहन को बैक कर रहा था, तभी बस का पिछला हिस्सा सड़क के बीच लगे स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा गया। टक्कर लगते ही पोल असंतुलित होकर गिरने लगा।
स्थिति को भांपते हुए वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार और ठेला चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से हट गए। कुछ ही क्षणों में पोल सीधे उनके वाहनों पर गिर गया, जिससे स्कूटी और ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, स्कूटी चालक राजेश जायसवाल (निवासी शैलपुत्री) और ठेला चालक राजकुमार (निवासी कोनिया) हैं। दोनों सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।
घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को हटाकर बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद से गिरे हुए पोल को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते लोग सतर्क न होते तो बड़ा हादसा हो सकता