Follow us on

वास्तविक जीवन से जानकारी प्राप्त करना है शोध : प्रो. मनोज कुमार मिश्र

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। महामना मदनमोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित ‘सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी शोधार्थियों के लिए शोध पद्धति और अकादमिक लेखन’ विषयक दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को मात्रात्मक एवं गुणात्मक शोध, क्षेत्र आधारित अनुसंधान और डेटा संग्रह, साक्षात्कार की तकनीक विषय पर व्याख्यान हुआ। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि आधुनिक शोध परंपरा में मात्रात्मक एवं गुणात्मक दोनों पद्धतियों का प्रयोग किया जाता है, लेकिन अलग-अलग दोनों पद्धति के प्रयोग से शोध में विश्वसनीयता और वैधता की चुनौती उत्पन्न होती है। मिश्रित शोध पद्धति का प्रयोग शोध के संतुलन को बनाए रखने के लिए किया जाता है। फील्ड रिसर्च और डाटा कलेक्शन विषय पर विचार रखते हुए प्रो. मिश्र ने कहा कि फील्ड रिसर्च वास्तविक जीवन की जानकारी देता है। यह शोधार्थी को साक्ष्य आधारित संदर्भ देता है। शोध केवल किताबों से नहीं बल्कि वास्तविक परिस्थिति से जानकारी प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि डाटा कलेक्शन करते समय नैतिकता का पालन होना चाहिए।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक मध्य प्रदेश के मानविकी एवं भाषा संकाय की अध्यक्ष प्रो. रेनू सिंह ने ‘साक्षात्कार के तकनीक’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्हों प्रो. रेनू ने कहा कि शोध की उपादेयता तय करनी होगी। शोध वही जो समाज को कुछ उपयोगी दे सके। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार की परंपरा भारत में प्राचीन काल से गुरु शिष्य संवाद के रूप मे रही है। साक्षात्कार उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति के लिए होता है। साक्षात्कार से पूर्व व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन आवश्यक है। उनके साथ तादात्म्य स्थापित करना होगा। स्वागत पाठ्यक्रम निदेशक एवं महामना मदनमोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, संचालन डॉ. अमित कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, डॉ. मनोहर लाल, विजय कुमार सिंह, अरविंद मिश्र, गुरू प्रकाश सिंह, देवेन्द्र गिरि, गणेश राय, आकाश सिंह, सपना तिवारी, डाली विश्वकर्मा, अतुल उपाध्याय, पुलकित, स्तुति, समर, मनीष, हर्ष आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights