सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। कस्बा बाजार में जर्जर बिजली पोल बना रहा खतरा। लेकिन पहल टुडे न्यूज पेपर में लगातार इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसके बदौलत विभागीय अधिकारियों की गहरी नींद से जागे और मरम्मत के कार्य को शुरू किया। जर्जर बिजली पोल की मरम्मत होने से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए बहुत बड़ी राहत मिला। बताया जाता है। की कस्बा बाजार को जाने वाले रोड किनारे मटर टेरेसा हॉस्पिटल डॉ गजानंद सिंह के मकान के पास कई माह से एक जर्जर विद्युत पोल राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए खतरा बना रहा। पोल का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पोल कई माह से इसी खराब स्थिति में रहा। बारिश के कारण इसकी स्थिति और भी बिगड़ गई है। जिससे इसके कभी भी गिरने का खतरा बना रहा। जिसको लेकर पहल टुडे न्यूज पेपर ने प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों कि गहरी नींद टूटी और मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। कस्बा निवासी शशिकांत बर्नवाल ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दुकानदार शामिल हैं। आवाजाही भी लगातार बनी रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। लेकिन मरम्मत का कार्य होने से आसपास के दुकानदारों सहित राहगीरों ने राहत की सांस ली। बर्नवाल का आरोप रहा। की कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसके बाद पहल टुडे अखबार में लगातार प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों कि गहरी नींद टूटी और जर्जर पोल की मरम्मत का कार्य किया गया। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। विद्युत उपकेंद्र के जेई संजीव कुमार ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। ताकि आवाजाही करने वालों के साथ स्थानीय दुकानदारों को राहत मिल सके।