दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज वाराणसी पहुंचे हैं। वाराणसी में वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। यह बैठक मध्य प्रदेश में होने वाले कुंभ के आयोजन के लिए क्राउड मैनेजमेंट के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसकी बड़ी वजह यह है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में महाकुंभ के दौरान और सावन-शिवरात्रि जैसे पर्व पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्राउड मैनेजमेंट जबरदस्त रहा है। इसको लेकर व्यवस्थाओं के लिहाज से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों के साथ पूरी व्यवस्था को समझने के लिए आज वाराणसी पहुंचे हैं।
मंदिर के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए हमारी SOP है. इसे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम प्लान (SOP) कहा जाता है। इसको समझने के लिए मुख्यमंत्री वाराणसी आए हुए है।
चूंकि सिंहस्थ कुंभ मेला अप्रैल-मई 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में होना है जिसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार अपनी तैयारियों में लगा हुआ है।
इस दौरान उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।