विश्व ध्यान दिवस: ओम योग फिटनेस सेंटर में ध्यान सत्र से मिली मानसिक शांति

​वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय ‘विश्व ध्यान दिवस’ के अवसर पर ओम योग फिटनेस सेंटर द्वारा विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। योगाचार्य अजय पाल जी ने बताया कि ध्यान डिप्रेशन और तनाव दूर कर शरीर को नई ऊर्जा देता है।योग शिक्षिका गुंजा जी के निर्देशन में यह सत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चला, जिसमें करीब 65 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में रितु, ममता, अंतिमा और सैल जी ने मधुर गीत प्रस्तुत किए।इस दौरान नियमित उपस्थिति के लिए सरिता जी को पुरस्कृत किया गया और रितु सभरवाल जी द्वारा सर्दी से बचाव के उपहार बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.एन. राय, लालसा, हरीतिमा, जय गोविंद और प्रेमलता सहित कई साधक उपस्थित रहे। संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x