Follow us on

विश्व वन दिवस पर “अटल सृजन वन” की भव्य शुरुआत, 30 हजार पौधों के रोपण का संकल्प

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट

विश्व वन दिवस के शुभ अवसर पर वाराणसी जनपद के मूड़ा देव क्षेत्र में गंगा तट स्थित भूमि पर “अटल सृजन वन” की भव्य शुरुआत की गई। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी एवं “पर्यावरण ऋषि” के रूप में प्रसिद्ध अनिल कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर बृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें अर्जुन, अमरूद, नीम, महुआ, शीशम, पलाश सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हॉर्टिकल्चर विभाग तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन विभाग के रेंजर श्री दिवाकर दूबे, डिप्टी रेंजर श्री राजकुमार गौतम अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रोहित सिंह, कृषक उत्पादक संगठन टिकरी के निदेशक श्री अमित सिंह ने भी अपनी टीम के साथ सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त एचयू के हॉर्टिकल्चर इंचार्ज अश्विनी जी सपत्नीक एवं “सृजन सामाजिक विकास न्यास” की महिला समूह की सदस्याएं भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

इस अभियान के अंतर्गत कुल 30,000 पौधों के रोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। आयोजकों के अनुसार “अटल सृजन वन” को आगामी एक वर्ष के भीतर पूर्ण रूप से विकसित कर एक हरित एवं समृद्ध वन क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने “स्वच्छ काशी, सुंदर काशी, हरित काशी” के संकल्प को दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x