साक्षी सिंह की रिपोर्ट
शास्त्री घाट पर नव संवत्सर का भव्य स्वागत, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोज
वाराणसी। चैत्र शुक्ल नवरात्र के पावन अवसर (19 मार्च) पर शास्त्री घाट पर नव संवत्सर अभिनंदन समारोह एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रचना अग्रवाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।
अतिथियों का स्वागत स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की अध्यक्ष डॉ. सरिता त्रिपाठी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीए जमुना शुक्ला ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर योगाश्रय ध्यान केंद्र (सिकरोल) एवं भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा आकर्षक गरबा/डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साथ ही, अतुलानंद स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा सनबीम और सेंट मैरीज के बच्चों के नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराधा पांडेय एवं शशि श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वर्णा सेवा ट्रस्ट, वेस इंडिया, स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन एवं ब्रह्मराष्ट्र एकम सहित अन्य संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ओपी शुक्ल, श्रीमती वैदेही सिंह, मालती, राजेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अंजू त्रिपाठी, ममता सिंह, पूजा श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगलकामनाओं के साथ किया गया।