*शाहजहांपुर: हार्ट अटैक से इंस्पेक्टर की मौत, बाथरूम में मिला शव
पुवायां थाने में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार (49 वर्ष) की नहाते समय ह्रदयगति रुकने से मृत्यु हो गई।
शनिवार को थाना समाधान दिवस शुरू होने पर भी जब वह नहीं आए तो उन्हें कॉल की गईं।
कोई उत्तर न मिलने पर पुलिसकर्मी को परिसर में ही बने आवास पर भेजा गया तो उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला।
मूल रूप से उन्नाव निवासी राजेश का परिवार लखनऊ में रहता है।
वह दस माह से थाने में तैनात थे।
दो दिन से उनके पास प्रभारी निरीक्षक का प्रभार था।
एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे थाने पहुंची हैं।
साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि राजेश पूर्ण रूप से स्वस्थ थे।
उन्होंने कभी किसी तरह की दिक्कत भी नहीं बताई।
Post Views: 13