Follow us on

शिवपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट                  वाराणसी –जनपद में अपराधो पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा की पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या हेतु उकसाने वाले अभियुक्त दीपक वर्मा पुत्र चन्द्रबली निवासी बाबतपुर रोड भरलाई थाना शिवपुर वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अपरान्ह शिवपुर स्थित सोनकर बस्ती गली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि वादिनी द्वारा शिवपुर थाना पर वादिनी की पुत्री को प्रतिवादी द्वारा प्रताड़ित करने व उकसाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर शिवपुर पुलिस ने अभियुक्त दीपक वर्मा पुत्र चंद्रबली को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सोनकर बस्ती से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 108 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 अनिकेत श्रीवास्तव, हे0का0 बृजेश सिंह,का0 अरविन्द पाण्डेय,का0 बृजेश कुमार,का0 कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x