5– शिवपुर पुलिस ने 325 ग्राम हेरोइन संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा व एन्टी नारकोटिक्स फोर्स की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 325 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त नीरज सेठ पुत्र बाबूलाल सेठ निवासी रसूलपुर थाना बड़ागांव को रिंग रोड हरिहरपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 325 ग्राम हेरोइन,एक एंड्राइड फोन,एक मोटरसाइकिल व 820/ नगदी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा, उ0नि0 जयनारायण, म0उ0नि0 प्रतिभा शाही, म0उ0नि0 प्रतिमा, हे0का0 मो0 वसीम खान तथा नारकोटिक्स से उ0नि0 कुलदीप शर्मा, उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, हे0का0 सुनील त्रिपाठी,का0 आनन्द कुमार तिवारी, का0 आसुतोष त्रिपाठी,का0 अभिषेक पाण्डेय आदि शामिल रहे।